Breakfastनारियल की चटनी कैसे बनाएं | फुल रेसिपी

नारियल की चटनी कैसे बनाएं | फुल रेसिपी

अगर आप भी इडली डोसा खाना पसंद करते हैं लेकिन उसके साथ जो चटनी बनानी पड़ती है जिसे हम नारियल की चटनी कहते हैं, वह आप परफेक्ट नहीं बना पाए तो आज हम आपको नारियल की चटनी कैसे बनाएं वह भी अपने घर पर डिटेल में बताने वाले हैं. 

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप सभी अपने घर पर बहुत ही आसानी सेनारियल की चटनी बना पाएंगे.

Read More : मिल्क पाउडर से 15 मिनट में पेड़ा बनाये

तो दोस्तों नीचे हमने सारे स्टेप बताए हैं, कि आपको क्या सामग्री लगेगी कैसे उन सामग्री का इस्तेमाल करते हुए इस चटनी को बनाना है सब कुछ डिटेल में दिया है बस आपको नीचे दिए गए स्टेप को अच्छे से फॉलो करना है और नारियल की चटनी बनानी है.

नारियल की चटनी बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री 

तो नारियल की चटनी बनाने के लिए जो भी जरूरी सामग्री है उसकी सूची हमने नीचे दी है तो उसे आप अच्छे से पढ़िए और सारी सामग्री अपने पास लेकर रखिए.

नारियल की चटनी बनाने की विधि 

Step 1:

तो सबसे पहले आपको एक बड़ा वाला नारियल लेना है और उसे तोड़ लेना है और उसे छोटे-छोटे पीस में अच्छे से तोड़ना है.

तो आपके पास जो नारियल है उसे तोड़कर उसके छोटे-छोटे पीस आपको बना लेने हैं. 

Step 2: 

अब एक बर्तन लेना है जिसके अंदर दो चम्मच तेल डालकर उसे थोड़ा सा गर्म होने दीजिए और थोड़ा सा गर्म होने के बाद उसके अंदर 

अब इसके अंदर आपको डालना है एक चम्मच जीरा, ¼ हींग और इसे डालने के बाद क्या होता है ना एक अच्छा फ्लेवर आता है उसके बाद इसके अंदर डालना है 8 से10 कड़ी पत्ता 

इसी में दो से तीन हरी मिर्च डाल दीजिए – मिर्च आपके ऊपर भी डिपेंड है कि आपको कितना तीखा रखना है। एक टुकड़ा अदरक का डाल दीजिए, और लास्ट में डालिए दो से तीन कली लहसुन की। 

आपको इन सारी चीजों को 1 मिनट तक अच्छे से भून लेना है। 

Step 3:

अब इसके अंदर हम और कुछ सामग्री डालने वाले हैंजो आपको डालने ही है. आपको डालना है 

  • तीन टेबलस्पून पीनट 
  • तीन टेबलस्पून चना दाल 

चना दाल अगर आपको समझ में नहीं आ रहा है तो मार्केट में अगर आप पूछेंगे दलिया करके तो फिर आपकोमार्केट के अंदर मिल जाएगा। 

  • जब आप पीनट और चना दाल डालते हो तो इन दोनों का टेस्ट चटनी के अंदर मिक्स हो जाता है और चटनी जो है उसका अच्छा टेस्ट आता है। 

अब यह दो चीज डालने के बाद आपको सभी चीजों को अच्छे से भून लेना है. याद रहे अगर आप इसे अच्छे से भुनेंगे नहीं तो पीसने के बाद इसके अंदर कच्चापन आएगा तो इसे अच्छे से भून लीजिएगा। 

और इसे ही भूनते वक्त आप इसके अंदर डाल सकते हैं एक छोटा टुकड़ा इमली काअगर है तो डाल सकते हैं वरना इसके अलावा आप यहां पर लेमन जूस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 

इन सभी चीजों को अच्छे से भूनने का यही फायदा है कि इसकी जो लाइफ है वह बढ़ जाती है और इसे आप अपने फ्रिज में भी स्टोर करके रख सकते हैं। 

गैस को बंद कर लीजिए और थोड़ा साइसे ठंडा होने दीजिए 

Step 4:

जब यह अच्छे से ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सी में डाल दीजिए, और जो आपने नारियल काटकर बाजू में रखा था और उसके छोटे पीस किए थे उन सभी को भी आपको इसी के अंदर मिक्सी में डाल देना है। 

अब इसके अंदर आप डाल दीजिए एक टेबलस्पून नमक, आपने जो बाहर की चटनी खाई होगी तो देखा होगा कि उसमें हल्की सी मिठास होती है तो उसी के लिए एकचम्मच शक्कर भी आपको इसके अंदर डालनी है.

यहां पर दो बातें आपको बहुत ज्यादा काम में आने वाली है:

  • अगर आप चाहते हो की मार्केट की तरह ही आपकी चटनी का कलर भी हार हो तो आप उसके अंदर थोड़ा ज्यादा मात्रा में हरा धनिया डाल सकते हैं। 
  • और अगर आपको थोड़ा सा ऑरेंज कलर चटनी के अंदर चाहिए तो आप 2 टेबलस्पून कश्मीरी रेड चिली पाउडर डाल सकते हैं। 

लास्ट में आपको क्या करना है इसके अंदर थोड़ा सा पानी भी डाल देना है और पानी डालने के बाद इसकी अच्छे से प्यूरी तैयार कर लेनी है। 

Step 5 :

वैसे तो आप इसे ऐसे भी खा सकते हैं लेकिन इसको अगर हम तड़का देते हैं तो यहऔर भी ज्यादा बेहतर लगते हैं.

अब आपको तड़का देना है और तड़के के लिए आपको एक पैन मैं लेना है एक टेबलस्पून तेल, और जैसे ही तेल थोड़ा सा गर्म हो जाता है उसके अंदर आपको डालना है : 

  • एक चम्मच राई
  • ¼ हींग 
  • एक टेबलस्पून उड़द दाल

इन तीनों चीजों को डालने के बाद आपको इन्हें को फ्लेम पर फ्राई कर लेना है,  अच्छे से पहले इसे फ्री कर लेना है और फ्राई करने के बाद इसके अंदर डालना है 

  • कड़ी पत्ता 
  • सूखी लाल मिर्च 

और बस तड़का तैयार होने के बाद इसे आपको अपनी चटनी के ऊपर डाल देना है। 

तो दोस्तों आपकी चटनी तैयार हो चुकी है अब आप इसे इडली वडा या अपने अनुसार खा सकते हैं। 

निष्कर्ष 

तो जैसे कि हमने आपके ऊपर बताया आप भी ऊपर के स्टेप को फॉलो करते हैं, तो आप अपने घर बैठेपरफेक्ट नारियल की चटनी बना सकते हैं वह भी रेस्टोरेंट की तरह,

और घर पर ही रेस्टोरेंट जैसी चटनी का मजा ले सकते हैं, इसके लिए ज्यादा आपको समय भी नहीं लगेगाऔर ज्यादा कुछ सामग्री भी नहीं लगेगी। 

लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल 

नारियल की चटनी किस चीज से बनती है? 

नारियल की चटनी बनाने के लिए बहुत सारी चीजों की आवश्यकता है और उसकी लिस्ट भी हमने ऊपर दी है, फिर भी ऐसी बहुत सारी चीज हैं जिनके बिना नारियल की चटनी नहीं बनाई जा सकती जैसे की नारियल, हरी मिर्च, राई, धनिया और भी बहुत सारी चीज हैं.

नारियल की चटनी कितने समय तक चलती है?

नारियल की चटनी अगर आप फ्रिज में रखते हो तो तीन दिनों तक चलती तो है लेकिन वह निर्भर करता है कि आपने उसके अंदर जो सामग्री डाली है उसके ऊपर भी वह बहुत ज्यादा निर्भर करता है कि वह कितने दिनों तक चलेगी 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
206,000FollowersFollow
4,014,000SubscribersSubscribe

Must Read

Potato Pancakes Recipe

अगर आप भी ब्रेकफास्ट के लिए कोई ऐसी रेसिपी के तलाश में हूं जो की इंस्टेंट बने इसके साथ ही बहुत टेस्टी भी हो...

More article